
नई दिल्ली। दिल को छू जाने वाला एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो काफी इमोशनल है। दरअसल, ये वीडियो इंडिगो फ्लाइट का है, जिसमें एक पायलट विमान को उड़ाने से पहले अपनी मां और दादी के पैर छूकर आशीर्वाद लेता है। उसके बाद विमान उड़ाने के लिए जाता है।
इस वीडियो में नजर आने वाले पायलट का नाम प्रदीप कृष्णन है। पायलट प्रदीप कृष्णनन अपने जीवन की पहली फ्लाइट उड़ाने जा रहे होते हैं, लेकिन उससे पहले वो उस फ्लाइट में मौजूद अपनी मां और दादी के पैर छूने के लिए आते हैं। ये मूमेंट ना सिर्फ प्रदीप के लिए बल्कि फ्लाइट में मौजूद सभी पैसेंजर्स के लिए कभी ना भूलने वाला दिन रहेगा। चेन्नई से सिंगापुर जाने वाली फ्लाइट का ये पूरा मामला है।