8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
Video: पीएम मोदी ने डॉ. आंबेडकर को किया याद, शेयर की ‘मन की बात’
Play video

Video: पीएम मोदी ने डॉ. आंबेडकर को किया याद, शेयर की ‘मन की बात’

पीएम मोदी ने कहा, "मैं सभी देशवासियों की ओर से बाबा साहब को नमन करता हूं जिन्होंने करोड़ों भारतीयों को सम्मान से जीने का अधिकार दिया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 26 Nov 2018, 1:50 PM IST

नई दिल्ली। संविधान दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान निर्माता को याद किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ” संविधान दिवस पर हम गर्व के साथ हमारे संविधान सभा में सेवा करने वाले महान लोगों के शानदार योगदान को याद करते हैं। हमें हमारे संविधान पर गर्व है। संविधान में शामिल मूल्यों को बनाए रखने के लिए हमारी प्रतिबद्धता दोहराई जाती है”। पीएम मोदी ने इस ट्वीट के साथ मन की बात कार्यक्रम की एक क्लिप भी शेयर की। जिसमें उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहेब को याद किया। पीएम मोदी ने कहा, “26 नवंबर को संविधान दिवस है। उन महान विभूतियों को याद करने का दिन जिन्होंने हमारा संविधान बनाया। संविधान सभा देश की महान प्रतिभाओं का संगम थी। उन महापुरुष के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता जो संविधान सभा के केंद्र में रहे। ये महापुरुष थे पूजनीय डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर। पीएम मोदी ने कहा, “मैं सभी देशवासियों की ओर से बाबा साहब को नमन करता हूं जिन्होंने करोड़ों भारतीयों को सम्मान से जीने का अधिकार दिया।