11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
सबरीमाला विवाद: प्रदर्शनकारियों के बीच फंसीं तृप्ति देसाई, लौटेंगी वापस?
Play video

सबरीमाला विवाद: प्रदर्शनकारियों के बीच फंसीं तृप्ति देसाई, लौटेंगी वापस?

केरल के सबरीमाला मंदिर का दर्शन करने यहां आईं सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ति देसाई और छह अन्य महिलाएं लगभग आठ घंटे बाद भी हवाईअड्डे पर ही मौजूद हैं।
Google source verification

image

Mohit sharma

Nov 16, 2018

नई दिल्ली। केरल के सबरीमाला मंदिर का दर्शन करने यहां आईं सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ति देसाई और छह अन्य महिलाएं लगभग आठ घंटे बाद भी हवाईअड्डे पर ही मौजूद हैं। ये लोग सैकड़ों भाजपा और हिंदूवादी प्रदर्शनकारियों के भारी विरोध के बीच हवाईअड्डे से बाहर नहीं निकल पा रही हैं। तृप्ति और उनके साथ आया समूह शुक्रवार तड़के लगभग 4.45 बजे यहां पहुंचा, जिसके बाद हवाईअड्डा शोरगुल भरे प्रदर्शनस्थल में तब्दील हो गया। यहां लगभग 100 की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए और पुलिस की मौजूदगी के बावजूद उन्हें हवाईअड्डा परिसर से बाहर निकलने नहीं दिया। बताया जा रहा है कि तृप्ति देसाई कोच्चि से पुणे रात 9:30 बजे वापस जाएंगी।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत