11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
सबरीमला विवाद: तृप्ति देसाई ने किया ऐलान, बगैर भगवान के दर्शन नहीं नहीं वापस नहीं जाऊंगी
Play video

सबरीमला विवाद: तृप्ति देसाई ने किया ऐलान, बगैर भगवान के दर्शन नहीं नहीं वापस नहीं जाऊंगी

तृप्ति ने कहा है कि जब सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं को सबरीमला मंदिर में प्रवेश करने का अधिकार दिया है तो कोई उन्हें कैसे रोक सकता है।
Google source verification

image

Chandra Prakash Chourasia

Nov 16, 2018

नई दिल्ली। सबरीमला मंदिर खुलने से पहले महिलाओं का प्रवेश रोकने के लिए हिंदू कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी है। इसी बीच केरल पहुंची सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ति देसाई को भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा हैं। उन्हें कोच्चि हवाईअड्डे से बाहर निकलने ही नहीं दिया जा रहा। ये महिला कार्यकर्ता सबरीमला मंदिर में प्रवेश करने के लिए शुक्रवार को यहां पहुंची हैं। तृप्ति ने एयरपोर्ट के अंदर से एक ही वीडियो मैसेज जारी कर कहा है आज नहीं लेकिन कल सुबह मैं सबरीमला मंदिर जरुर जाऊंगी और भगवान अयप्पा मंदिर में दर्शन करुंगी। उन्होंने कहा कि बैगर दर्शन किए मैं वापस लौटने वाली नहीं हूं।

अपने वीडियो मैसेज में तृप्ति ने कहा है कि जब सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं को मंदिर में प्रवेश करने का अधिकार दिया है तो कोई उन्हें कैसे रोक सकता है। उन्होंने बताया कि पुलिस लगातार कोशिश कर रही है कि हम मंदिर तक पहुंच जाए लेकिन एयरपोर्ट के बाहर हो रहे प्रदर्शन की वजह से खतरा हो सकता है।