
शोपियां। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में रविवार को सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड हुई। सेना ने इस मुठभेड में हिजबुल के चार आतंकियों को मार गिराया तो वहीं लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों का भी सफाया कर दिया। इस दौरान आतंकियों को कवरफायर देने के लिए पत्थराबाजों ने सेना की गाड़ी पर पत्थरबाजी की। हालांकि इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया। बता दें कि इससे पहले भी आतंकियों और सेना के जवानों के बीच लगातार मुठभेड़ होती रही है।