6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
वीडियो: कश्मीर घाटी में बर्फबारी और हिमस्‍खलन से जनजीवन बेहाल, सात जिलों में अलर्ट जारी
Play video

वीडियो: कश्मीर घाटी में बर्फबारी और हिमस्‍खलन से जनजीवन बेहाल, सात जिलों में अलर्ट जारी

कश्मीर घाटी के ज्यादातर पहाड़ी इलाकों में सोमवार से हिमपात या बारिश हो रही है जिससे श्रीनगर-लेह राजमार्ग और मुगल रोड समेत कई सड़कें बंद करनी पड़ीं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 14 Nov 2018, 1:40 PM IST

नई दिल्‍ली। बुधवार को कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी और हिमस्‍खलन से जनजीवन बेहाल हो गया है। प्रशासन ने ऊंचे इलाकों में ताजा हिमपात के बाद सात जिलों में कम खतरे वाले हिमस्खलन की चेतावनी जारी कर दी है। प्रशासन ने घाटी के सात संवेदनशील जिलों में लोगों और पर्यटकों से नहीं जाने की अपील की है। ताजा हिमपात के मद्देनजर बांदीपुरा, बारामूला, अनंतनाग, कुलगाम, बडगाम, कुपवाड़ा और गंदेरबल जिलों के हिमस्खलन के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में 24 घंटे के लिए कम खतरे वाले हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। बता दें कि कश्मीर घाटी के ज्यादातर पहाड़ी इलाकों में सोमवार से हिमपात या बारिश हो रही है जिससे श्रीनगर-लेह राजमार्ग और मुगल रोड समेत कई सड़कें बंद करनी पड़ीं।