
नई दिल्ली। राजस्थान के महाजनफील्ड फायरिंग रेंज में इन दिनों भारत और ब्रिटेन के सैनिकों के बीच युद्धाभ्यास चल रहा है। शनिवार को दोनों देशों के जवानों ने ऑपरेशन हेलीबोर्न के तहत दुश्मन के छक्के छुड़ाने की प्रैक्टिस की। इसके तहत उन्होंने हेलीकॉप्टर से उतरने और आतंकी ठिकानों पर हमला करने का अभ्यास किया।