
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो रहीं हैं। सोमवार को 10वीं के छात्र वोकेशनल सब्जेक्ट और 12वीं के छात्र अंग्रेजी विषय की परीक्षा देंगे। सीबीएसई की परीक्षाओं का समापन 12 अप्रैल को होगा। इस दिन 12वीं के विद्यार्थियों होम साइंस की परीक्षा में बैठेंगे। वहीं दूसरी ओर परीक्षा शुरू होने पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।