पेरिस। साइबेरिया और पूर्वी रूस के जंगलों में लगी भीषण आग के कारण हाहाकर मचा हुआ है। हालांकि अब अधिकारियों ने आग बुझाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके लिए अधिकारी हेलीकॉप्टर की मदद ले रहे हैं। अधिकरियों ने आग बुझाने के लिए सैन्य परिवहन विमानों का इस्तेमाल किया है।
रूसी सेना एयरटैंकर के जरिए आग बुझाने में जुटी हुई है। बता दें कि साइबेरिया के 30,000 वर्ग किमी वनक्षेत्र में भीषण आग लगी है। आग के कारण आपस-पास के शहर में लोगों का बुरा हाल हो गया है। धुएं से लोगों के दम घुटने लगे हैं। इस बाबत रूस ने पांच क्षेत्रों में आपातकाल घोषित किया है।