सरकार ने BHIM ऐप यूजर्स के लिए हजार रुपए तक के कैशबैक का ऑफर पेश किया है। इसके तहत नए यूजर्स को 51 रुपए और कारोबारियों को 1,000 रुपए का कैशबैक दिया जाएगा। बता दें कि पहले ट्रांजेक्शन के लिए कोई न्यूनतम लिमिट नहीं है यानी एक रुपए का भी ट्रांजेक्शन करने पर 51 रुपए का कैशबैक मिलेगा। 25 से 50 तक के ट्रांजेक्शन पर 100रुपए और 50से 100 के ट्रांजेक्शन पर 200 रुपए का कैशबैक मिल रहा है। वहीं के 100 से ऊपर के ट्रांजेक्शन पर 250 रुपए का कैशबैक मिलेगा। हालांकि हर महीने अधिकतम 500 रुपये का कैशबैक निर्धारित किया गया है।