Oneplus 6 को 17 मई को भारत में लॉन्च किया जा रहा है। इससे पहले इस फोन की लॉन्चिंग 16 मई को लंदन में की जाएगी। इसे 6GBरैम/64GBस्टोरेज और 8GBरैम/128GB व 256GB स्टोरेज वेरिएट में पेश किया जाएगा। वहीं लॉन्चिंग से पहले इसकी कीमत का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, 64GB की कीमत करीब 36,999 रुपए और 128GB की कीमत 39,999 रुपए रखी गई है। इसमें एक ग्लास बैक पैनल होगा, जो वायरलेस चार्जिंग के साथ आएगा। वहीं इसमें iPhone X की तरह एक नॉच दिया जाएगा और 3.5 एमएम का एक हेडफोन जैक दिया जाएगा।