नई दिल्ली: OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro को कल यानी 17 मई को दोपहर 12 बजे से Amazon पर आम लोगों के लिए सेल में लगाया जाएगा। हालांकि आज भी इन दोनों हैंडसेट को अमेजन पर प्राइम मेंबर्स के लिए सेल में लगाया गया था। अगर ऑफर्स की बात करें तो इन दोनों फोन पर रिलायंस जियो की तरफ से जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा हैं।
यह भी पढ़ें- Flipkart Big Shopping Days Sale, 7500 रुपये से कम कीमत में बिक रहा स्मार्ट TV
जानिए पूरा ऑफर
इस ऑफर का नाम ‘जियो-वनप्लस 7 सीरीज बियॉन्ड स्पीड ऑफर’ दिया गया है, जिसके तहत ग्राहकों जियो के 299 रुपये वाले रिचार्ज पर 5,400 का कैशबैक मिलेगा, जो 150 रुपए के 36 वाउचर्स के तौर पर मिलेगा। इसका लाभ यूजर्स जियो ऐप के जरिए अगले 299 रुपये के रिचार्ज में ले सकते हैं। इसमें अनलिमिटेड कॉल और मैसेज के अलावा जियो टीवी व जियो सिनेमा जैसे एप्स एक्सेस भी फ्री मिलेगा।
साथ ही यूजर्स को 3,900 रुपये का एक्स्ट्रा बेनेफिट भी मिलेगा। जैसे जूम कार पर 2,000 रुपये, ईजमाई ट्रिप पर फ्लाइट बुक करने पर 1,550 रुपये और चुंबक पर 1,699 रुपये की खरीदारी 350 रुपये तक की छूट मिलेगी। यानि जियो के इस ऑफर के तहत कुल 9300 रुपये का फायदा मिलेगा। इस ऑफर का लाभ नए व पुराने दोनों ग्राहक ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें- 48 मेगापिक्सल के साथ आज Asus ZenFone 6 होगा लॉन्च, जानिए कीमत
कीमत
OnePlus 7 के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये और 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है। वहीं OnePlus 7 pro को तीन वेरिएंट के साथ पेश किया गया है। इसके 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 48,999 रुपये है। इस फोन के 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपये और सबसे महंगे वेरिएंट 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज को 57,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।