
नई दिल्ली: स्मार्टफोन Realme 3 के दूसरे सेल का आयोजन 19 मार्च को किया गया है। इस हैंडसेट को ग्राहक आज दोपहर 12 बजे से Flipkart और Realme से खरीद सकते हैं। Realme 3 के 3GB रैम व 32GB स्टोरेज की कीमत 8,999 रुपये और 4GB रैम व 64GB स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपये रखी गयी है। अगर ऑफर की बात करें तो HDFC Bank के कार्ड और EMI पर यह फोन खरीदने पर 500 रुपये का तुरंत डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा Flipkart से फोन खरीदने पर Jio की तरफ से 5,300 रुपये का बेनिफिट मिलेगा। वहीं Realme.com में MobiKwik पर ग्राहकों को 20 फीसदी का सुपरकैश दिया जा रहा है। Realme 3 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.2 इंच का HD+ ड्यूड्रॉप डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रेजॉलूशन 1520×720 पिक्सल है और इसमें फोटोग्राफी के लिए 13 व 2MP का रियर और 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में पावर के लिए 4,230 एमएएच की बैटरी दी गयी है।