7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोबाइल

18 मार्च को Xiaomi Redmi 7 होगा लॉन्च, 15 दिनों तक चलेगी बैटरी

18 मार्च को चीन में Xiaomi Redmi 7 होगा लॉन्च। 15 दिनों की बैटरी बैकअप के साथ होगा पेश। Redmi 7 में 6.26 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा।

Google source verification

Xiaomi Redmi 7 को 18 मार्च को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले फोन की कुछ जानकारी लीक हुई है, जिसमें इसके फीचर्स का खुलासा किया गया है। मिली रिपोर्ट के मुताबिक फोन में दमदार पावर बैकअप के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी, जो 15 दिनों चलेगी। इसके अलावा Redmi 7 में 6.26 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। बता दें कि इस फोन को चीन में Redmi Note 7 Pro के साथ लॉन्च किया जाएगा।