14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोबाइल
32MP सेल्फी कैमरे के साथ Samsung Galaxy A70 लॉन्च, देखिए फीचर्स
Play video

32MP सेल्फी कैमरे के साथ Samsung Galaxy A70 लॉन्च, देखिए फीचर्स

Samsung Galaxy A70 लॉन्च 32+8+5 मेगापिक्सल का मिलेगा रियर कैमरा। पावर के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी है।

Google source verification

नई दिल्ली: Samsung ने अपने Galaxy A-सीरीज़ के नए स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी ए70 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इसमें 6.7 इंच का डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। पावर के लिए फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। Samsung Galaxy A70 एंड्रॉयड पाई लेटेस्ट वन यूआई पर चलता है और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह ब्लैक, ब्लू, कोरल और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। फोन डुअल-सिम को सपोर्ट करता है। हैंडसेट को 6 जीबी और 8 जीबी रैम में उतारा गया है। इसमें 128 जीबी की स्टोरेज है, जिस माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए 32+8+5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है और सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। पावर के लिए फोन में 4,500 एमएच की बैटरी दी गई है। फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।