
नई दिल्ली: Apple ने बुधवार को आखिरकार अपने तीन नए iPhone लॉन्च कर दिए हैं। इनमें iphone xs , iPhone Xs Max और iPhone XR शामिल हैं। iPhone XS पिछले साल पेश किए गए iPhone X का ही अपग्रेड वर्जन है। इसके बाद नंबर आता है iPhone XS Max का जो iPhone XS का ही बड़ा वरिएंट है। इन दोनों आईफोन के बीच में आता है iPhone XR जो छोटे स्क्रीन साइज, सिंगल कैमरा और सिंगल सिम वाला आईफोन है। इस बार के आईफोन के खासियत की बात करें तो यह डुअल सिम के साथ आएंगे। हालांकि, दूसरा सिम ईसिम के तौर पर इस्तेमाल करना होगा।