
Xiaomi ने चीन में Mi ब्लूटूथ हैडसेट लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत करीब 3,150 रुपए रखी गई है। चीन में 1 जून से सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसके फीचर की बात करें तो इसमें बड़े ब्लकॉ के ईयरकप्स दिए गए हैं और यह एक फोल्डेबल हैडफोन हैं, जिससे इसे आसानी से कैरी कर सकते हैं। इसके ईयरकप में सॉफ्ट PU मेटिरियल का यूज किया गया है। साथ ही इसमें 40mm ड्राइवर्स और साउंड केविटी डिजाइन है और साइड में कंट्रोल बटन हैं। इनमें वॉल्यूम, वॉयस असिस्टेंट और कॉल का जवाब देने के लिए भी बटन दिया गया है। हैडफोन में ब्लूटूथ 4.1 है और पावर देने के लिए 4,00mAh की बैटरी है।