3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुरादाबाद
VIDEO: रेलवे के टेलीफोन एक्सचेंज में लगी आग, ऐसे रुका बड़ा हादसा
Play video

VIDEO: रेलवे के टेलीफोन एक्सचेंज में लगी आग, ऐसे रुका बड़ा हादसा

रेलवे के टेलीफोन एक्सचेंज में अचानक आग लग गयी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 10 Jan 2019, 12:14 PM IST

मुरादाबाद: बुधवार रात रेल महकमे में उस समय हडकंप मच गया, जब सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित रेलवे के टेलीफोन एक्सचेंज में अचानक आग लग गयी और पूरा सिस्टम बंद हो गया। फौरन ही सूचना रेल अधिकारीयों के साथ ही फायर ब्रिगेड को दी गयी। तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया गया। इससे रेलवे की ट्रेन संचालन सेवा पर तो कोई असर नहीं पड़ा, लेकिन टेलीफोन सेवा बंद हो गयी। जिसके गुरूवार दोपहर तक चालू हो पाने की उम्मीद है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

तेज रफ्तार कैंटर ने पुलिस की गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, दरोगा समेत पुलिसवालों का हुआ ये हाल, देखें वीडियो-

शार्ट सर्किट से लगी आग

रेलवे कालोनी में डीआरएम ऑफिस के पीछे रेलवे का टेलीफोन एक्सचेंज है। इससे रेल कर्मियों-अधिकारीयों और रेल के नम्बर और वायरलेस सिस्टम चलता है। लेकिन बुधवार रात अचानक यहां आग लग गयी। जिससे इसमें लगे उपकरण फुंक गए और सबने काम बंद कर दिया। रेल कर्मचारियों ने इसकी सूचना फौरन ही रेल अधिकारीयों को दी साथ ही फायर ब्रिगेड को भी। जिसमें दमकल ने जल्द पहुंचकर आग पर काबू किया। देर रात तक सिस्टम शुरू नहीं हो पाया था।

बुलंदशहर हिंसाः इंस्पेक्टर के हत्यारोपी को पुलिस ने 12 घंटे के लिए रिमांड पर लेकर की पूछताछ-देखें वीडियो

रेल सेवा पर असर नहीं

वहीँ रेल अधिकारीयों के मुताबिक इससे रेल संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है। टेलीफोन सेवा बाधित हुई है जो गुरूवार दोपहर तक शुरू हो जाएगी।