25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुजफ्फरनगर
VIDEO: शामली में भाजपा की कमल संदेश यात्रा में इसलिए हो गया हंगामा
Play video

VIDEO: शामली में भाजपा की कमल संदेश यात्रा में इसलिए हो गया हंगामा

भाजपा कार्यकर्ता बैनर आैर पोस्टर देखकर आगबबूला हो गए
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 18 Nov 2018, 12:21 PM IST

शामली। शामली जनपद में कमल संदेश यात्रा रैली का शुभारंभ किया गया। यात्रा में भारी संख्या में लोग वीवी इंटर कॉलेज के मैदान में एकत्रित हुए। भाजपा रैली में लगे बैनर को लेकर कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया और देखते ही देखते कार्यकर्ता आग बबूला हो गए और रैली में लगे बैनर को उतारकर फाड़ डाले, जब विवाद का कारण जानना चाहा तो कार्यकर्ताओं का साफ तौर पर कहना था कि रैली में लगे बैनर पर न तो स्वर्गीय सांसद हुकुम सिंह का फोटो है, न ही उनकी बेटी मृगांका सिंह का, जिससे आहत होकर कार्यकर्ताओं ने रैली में लगे बैनर को उतार कर फेंक दिए।कार्यकर्ताओं का कहना था कि रैली में लगे बैनर पर फोटो न होने से लोकसभा कैराना सीट के कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त रहा। उसी को लेकर कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा और दोबारा बैनर लगाए जाने की मांग की। रैली में कार्यकर्ताओं का हंगामा बढ़ता देख स्टेज पर मौजूद स्वर्ग हुकम सिंह की बेटी मृगांका सिंह ने माइक थामा और कार्यकर्ताओं से शांति की अपील की जिसके बाद कार्यकर्ता शांत हो गए।

 

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश