1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुजफ्फरनगर
केमिकल फैक्ट्री में मजदूर की मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा, देखें वीडियो
Play video

केमिकल फैक्ट्री में मजदूर की मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा, देखें वीडियो

मंसूरपुर थाना के इंडस्ट्रियल एरिया बेगराजपुर में स्थित रवि ऑर्गेनिक केमिकल फैक्ट्री की घटना

Google source verification

मुजफ्फरनगर. थाना मंसूरपुर क्षेत्र के बेगराजपुर इंडस्ट्रियल एरिया में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक केमिकल फैक्ट्री में मजदूर की ऊपर से गिरकर मौत हो गई। मजदूर की मौत की खबर मिलते ही मृतक मजदूर के परिजनों ने फैक्ट्री पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा- बुझाकर किसी तरह शांत किया।

यह भी पढ़ें- Noida: लोगों के भारी विरोध के बावजूद अवैध निर्माण कार्यों पर चला प्राधिकरण का बुल्डोजर

दरअसल, मामला मंसूरपुर थाना के इंडस्ट्रियल एरिया बेगराजपुर में स्थित रवि ऑर्गेनिक केमिकल फैक्ट्री का है। जहां काम कर रहा एक मजदूर विपिन पुत्र राकेश कश्यप निवासी पुरबालियान देर रात फैक्ट्री में काम करते वक्त ऊपर से गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फैक्ट्री में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने एंबुलेंस बुलाकर घायल विपिन को मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मजदूर विपिन कि मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वही जैसे ही विपिन की मौत की खबर मृतक के परिजनों व ग्रामीणों तक पहुंची तो परिजनों ने फैक्ट्री पर हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद मौके पर मौजूद मंसूरपुर के थाना प्रभारी मनोज चहल ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत किया और मेरठ से ही मृतका के शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक मजदूर विपिन परिवार में इकलौता पुत्र था जो पिछले 3 साल से बेगराजपुर स्थित केमिकल फॉक्ट्री में काम करता था।

यह भी पढ़ें- लॉकडाउन के बीच बदमाशों ने तोड़े दो शराब दुकानों ताले, इंपोर्टेड शराब चोरी