28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नागौर
Nagaur patrika…सडक़ को लेकर भडक़ा रोष, पहुंचे नगरपरिषद…VIDEO
Play video

Nagaur patrika…सडक़ को लेकर भडक़ा रोष, पहुंचे नगरपरिषद…VIDEO

नागौर. गणगौर ईसर सवारी के गुजरने वाले रास्तों की हालत को दुरुस्त करने की मांग को लेकर नगरपरिषद आयुक्त को ज्ञापन दिया गया। अधिवक्ता दशरथमल सिंघवी ने बताया कि ज्ञापन में किला से खत्रीपुरा से बाठडिय़ा का चौक, माही दरवाजा होते हुए बख्तासागर तालाब तक पहुंचती है। इन रास्तों की हालत बेहद खराब है। सडक़ों पर चलना ही मुश्किल है। इन क्षेत्रों की सडक़ों को लेकर स्थानीय बाशिंदों से भी बातचीत हुई तो उनकी पीड़ा झलकी।
जनता बोली…
सडक़ तो पूरी तरह से गायब हो चुकी है। पैदल चलने तक में डर लगता है। कई बार चोट भी लगी है।
सत्यनारायण
पिछले कई सालों से काठडिय़ा का चौक एवं बाठडिय़ा का चौक क्षेत्र में सडक़ नहीं बनी। वाहन हादसे होते रहते हैं।
अनिल कुमार
बेहद दुखद स्थिति है कि हम अभी तक सडक़ की बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। इसके चलते स्थिति बेहद खराब हो चुकी है।
मिताली सोनी
मैं तो कई सालों से देख रही हूं कि पूरी तरह से गायब हो चुकी सडक़ पर लोग रोज गिरते हैं, फिर भी नहीं बनाई जा रही।
कशिश