10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

Nagaur patrika…अभियंताओं की पूरी फौज होने के बाद भी एक दर्जन कॉलोनियों में तीन माह से पानी नहीं आ रहा…VIDEO

नागौर. जलदाय विभाग के अभियंताओं की पूरी फौज होने के बाद भी शहर के बीकानेर रोड स्थित एक दर्जन कॉलोनियों में पानी नहीं आ रहा है। स्थानीय बाशिंदों की माने तो पानी एक बूंद तक तक तीन माह से मोहल्ले के किसी भी घर में नहीं टपकी है। यह स्थिति तब है, जबकि इनकी ओर […]

Google source verification

नागौर. जलदाय विभाग के अभियंताओं की पूरी फौज होने के बाद भी शहर के बीकानेर रोड स्थित एक दर्जन कॉलोनियों में पानी नहीं आ रहा है। स्थानीय बाशिंदों की माने तो पानी एक बूंद तक तक तीन माह से मोहल्ले के किसी भी घर में नहीं टपकी है। यह स्थिति तब है, जबकि इनकी ओर से हर माह पानी बिल का भुगतान किया जा रहा है। ऐसे हालात में लोगों को टेंकर से जल परिवहन कराना पड़ रहा है। एक माह में करीब तीन हजार की राशि केवल जल परिवहन कराने पर व्यय करनी पड़ रही है। इससे भडक़े स्थानीय पार्षद गोविंद कड़वा ने तीन दिनों में समाधान नहीं होने पर अधीक्षण अभियंता कार्यालय के सामने भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। इस संबंध में अजमेर के अतिरिक्त मुख्य अभियंता को ज्ञापन पत्र भेजकर वस्तुस्थिति से भी अवगत करा दिया गया है।
शहर के बीकानेर रोड स्थित कॉलोनियों के लोग तीन माह से नलों में पानी का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद भी जलदाय विभाग के अभियंताओं की फौज जल वितरण की अव्यवस्था को पूरी तरह व्यवस्थित बताते हुए खुद का पीठ थपथपाने में लगी हुई है।
इन कॉलोनियों में तीन माह से नहीं आया पानी
जम्भ्ेाश्वर कॉलोनी के 10 घर, हीरानगर शास्त्रीनगर, सालासर, अग्रसेन कोलोनी, राजपूत कोलोनी, महादेव कॉलोनी के 50 घर, तीन माह से पानी की बूंद तक नहीं टपकी है। इन घरों के नलों की टोटियां सूखी पड़ी हुई है।
प्रति टेंकर एक हजार की राशि व्यय करनी पड़ रही
स्थानीय बाशिंदों की माने तो नलों से पानी तो नहीं आ रहा है। अब ऐसे में पानी पीने के लिए टेंकर से मंगाना पड़ रहा है। गर्मी के चलते टेंकर चालकों ने भी अपनी दरें जरूरत के हिसाब से बढ़ा रखी है। इसके चलते प्रति टेंकर 1 हजार की राशि चुकानी पड़ रही है। इससे करीब 10 दिनों तक के पानी की व्यवस्था हो जाती है। इसके बाद फिर से टेंकर मंगाना पड़ता है।
हर माह चुका रहे पानी का बिल
स्थानीय बाशिंदों के अनुसार पानी तो नलों से आता नहीं है, लेकिन एक माह पूरा होने के बाद विभाग से फोन आ जाता है कि बिल जमा करा दो नहीं तो कनेक्शन काट दिया जाएगा। इस पर जब वह बताते हैं कि बिल किस चीज का जमा करें पानी नहीं आता ही नहीं है तो उधर से फोन काट दिया जाता है।
ज्ञापन देने के बाद भी नहीं हुआ समाधान
स्थानीय बाशिंदों का कहना है कि इस संबंध में जलदाय विभाग से लेकर जिला कलक्टर तक ज्ञापन दिया जा चुका है। प्रदर्शन किया गया। इसके बाद भी समस्या नहीं सुलझी।
इनका कहना है…
बीकानेर रोड स्थित कॉलोनियों में जलापूर्ति नहीं होने का मामला संज्ञान में आया है। क्षेत्र के अंतिम छोर वाले कुछ घरों में पानी की समस्या है। इसके लिए टीम भेज दी जाएगी। जांच में सही वस्तुस्थिति सामने आने पर समाधान किया जाएगा।
रमेशचंद्र चौधरी, अधिशासी अभियंता, जलदाय विभाग