24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नागौर
हाईवे पर कोहरे का कहर….हैडलाइट के सहारे सफर
Play video

हाईवे पर कोहरे का कहर….हैडलाइट के सहारे सफर

नागौर. सर्दी की सीजन में संभवत: पहली बार सोमवार सुबह अति घना कोहरा छाया। हाईवे पर दृश्यता 10-15 मीटर से भी कम में सिमट गई। सर्द हवाओं और गिरते तापमान के कारण सुबह का यह नजारा पूरी तरह कोहरे में लिपटा नजर आया। सडक़ पर चल रहे वाहन हैडलाइट जलाकर धीमी रफ्तार से आगे बढ़े। घनी धुंध के कारण सडक़ किनारे लगे पोल, डिवाइडर और दूर की गाडिय़ां मुश्किल से दिखाई दे रही थी। घने कोहरे से जनजीवन के साथ-साथ यातायात भी प्रभावित हुआ। कोहरे का असर ट्रेनों पर भी साफ दिखाई दिया, कई ट्रेनें घंटों देरी से चली। सुबह 9 बजे बाद कोहरे का असर कम हुआ।