28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नागौर
Nagaur patrika…173 करोड़ बकाया वसूली के लिए अजमेर से बुलाई चार टीमें…VIDEO
Play video

Nagaur patrika…173 करोड़ बकाया वसूली के लिए अजमेर से बुलाई चार टीमें…VIDEO

नागौर. वित्तीय सत्र के माह के चल रहे दूसरे चरण में भी बकाया चल रहे 173 करोड़ के वसूली की चिंता ने डिस्कॉम के अधिकारियों के माथे पर पसीना ला दिया है। स्थिति यह हो गई है कि लाइनमैन से लेकर मुख्य अभियंता सरीखे स्तर के अधिकारी वसूली अभियान में जुट गए हैं। मदद के लिए अजमेर से चार टीमें भी पहुंच चुकी हैं। इसके बाद भी बकाया राशि की शतप्रतिशत वसूली नहीं हो पा रही है। इसी क्रम में अजमेर डिस्कॉम के मुख्य अभियंता मुकेशचंद्र बाल्दी मंगलवार को नागौर पहुंचे तो योजनाओं की नहीं, बल्कि बकाया वसूली के लिए चल रहे अभियान की समीक्षा की। मुख्य अभियंता बाल्दी ने बकाया वसूली वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन तत्काल विच्छेद करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसमें बिलकुल कोताही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अब तक 17 दिनों में 40 करोड़ की वसूली की जा चुकी है, लेकिन इसके बाद भी बकाया राशि की संख्या वसूली राशि से बहुत ज्यादा है। नियमित उपभोक्ताओं पर 65 करोड एवं कटे हुए कनेक्शनों पर 92 करोड़ का बकाया है। मूण्डवा में 40 करोड, खींवसर में 30 करोड़ और नागौर शहर पर 9 करोड़ का बकाया है। उन्होंने कहा कि 25 गांवों को भी चिह्नित किया गया है। इन पर 25 करोड़ का बकाया है। इसके लिए संबंधित अभियंताओं से अभियान में तेजी लाने के लिए कहा कि इसकी समीक्षा की जाएगी। समीक्षा में हीलाहवाली करने वाले कार्रवाई के दायरे में आ जाएंगे। इस दौरान उन्होंने सहायक अभियंताओं को गांवों को एलटीलेस करने के भी निर्देश दिए। बैठक में अधीक्षण अभियंता अशोक चौधरी के अलावा नागौर एवं जायल के अभियंता मौजूद रहे।