26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नागौर
Nagaur news Diary…राज्य के बाहर से आए पशुपालकों की खरीद का आंकड़ा ढाई करोड़ पार…VIDEO
Play video

Nagaur news Diary…राज्य के बाहर से आए पशुपालकों की खरीद का आंकड़ा ढाई करोड़ पार…VIDEO

नागौर. रामदेव पशु मेले में राज्य के बाहर हुई पशु बिक्री का आंकड़ा ढाई करोड़ पार पहुंच गया है। पशु मेले में मंगलवार को भी 65 गोवंश यानि की नागौरी नस्ल के बैल खरीदे गए। राज्य से बाहर जाने वाले कुल पशु खरीद की संख्या 992 हो चुकी है। वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी मूलाराम जांगू ने बताया कि मंगलवार को नागौरी बैल अधिकतम 42 हजार 500 रुपए में बिका। जबकि न्यूनतम कीमत 15 हजार रही है। इस तरह से खरीद राशि का आंकड़ा दो करोड़ 67 लाख 90 हजार 700 रुपए हो चुका है। जांगू ने बताया कि खरीद के साथ ही पशु पालकों को अधिकारिक रूप से विक्रय पत्र भी दिए जा रहे हैं। ताकि रास्तें में इनको प्रशासनिक मुश्किलों का सामना न करना पड़े।
नागौर. रामदेव पशु मेले में नागौरी नस्ल के बैल
सडक़ पर बह रहा सीवरेज का गंदा पानी
नागौर. पुराना हाउसिंग बोर्ड में बने सीवरेज एसटीपी से आगे जाने वाली बीएसएफ रोड पर सीवरेज लाइन लीकेज होने के चलते गंदा पानी मुख्य मार्ग पर फैला रहता है। इसकी वजह से पूरे क्षेत्र में दुर्गन्ध बनी रहती है। स्थानीय बाशिंदों का कहना है कि इस संबंध में अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। इसके बाद भी समाधान नहीं किया गया। इसकी वजह से स्थिति अब विकट होने लगी है।

सुंदरकाण्ड का पाठ आज
नागौर. माघ शुक्ल पूर्णिमा के उपलक्ष्य में बुधवार को शाम चार बजे से नया दरवाजा स्थित हनुमान मंदिर में मंगलाचरण के साथ सुंदरकाण्ड का संगीतमय पाठ किया जाएगा। मेंहदी बालाजी मंडल के अध्यक्ष रामकुमार भाटी ने कि मानस सत्संग परिवार के तत्वावधान में इसका आयोजन होगा। इसमें जानकीनाथ की आरती, हनुमान चालीसा, श्री राम स्तुति व हनुमानलला की सामुहिक आरती की जाएगी।

बालेश्वर मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
नागौर. ग्राम बालवा में नवनिर्मित बालेश्वर महादेव मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा विधिपूर्वक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। कार्यक्रम में महंत जानकीदास ने कहा कि भगवान के घर में हम सभी एक जैसे ही है। समाज में भेद खड़ा कर समाज को तोडऩे का कार्य बीच के कालखंड में किया जा रहा था। आज हिंदू समाज का कुंभ मेला और संगम भी अपने आप में अनूठा ही है। उन्होंने कहा कि हमारा समाज एक ही है, और आत्मा और परमात्मा का स्वरूप है। जाति के आधार पर सोचना च विचार करना नहीं है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज में सामाजिक समरसता को मजबूती के साथ स्थापित करना है। देवालय हिंदू समाज के श्रद्धा और आस्था के केंद्र है। इस दौरान भजन गायक दिनेश माली, फूलचंद मुंदड़ा, सुनील शर्मा, लक्ष्मीनारायण सोनी, मेघराज राव व संदीप आदि ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में रामदेव देवाल, जीवनराम, आसाराम, दिनेश, सुरेश, महेश आदि मौजूद थे।