5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

Nagaur patrika…आसमान से बरसती आग में जलती सडक़ों पर चल रही तेज हवाओं ने किया परेशान

नागौर. आसमान से बरसती आग में धरती आग की भट्टी की तरह जल रही है। गर्म हवाओं के चलते थपेड़ों के साथ गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक चला गया। इसके चलते सडक़ें भी जलती रहीं। सडक़ों पर आग उगलती चल रही तेज हवाओं के चलते स्थिति विकट रही। बाजारों में […]

Google source verification

नागौर. आसमान से बरसती आग में धरती आग की भट्टी की तरह जल रही है। गर्म हवाओं के चलते थपेड़ों के साथ गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक चला गया। इसके चलते सडक़ें भी जलती रहीं। सडक़ों पर आग उगलती चल रही तेज हवाओं के चलते स्थिति विकट रही। बाजारों में भी बढ़ती गर्मी का असर साफ नजर आया। दुकानों पर एयरकण्डीशन एवं कूलर चलने के बाद भी गर्मी परेशान करती रही।
आसमान से बरसती आग के कारण आमजन के हौसले पस्त हो चुके हैं। भीषण गर्मी में दोपहर में कफ्र्यू सरीखे हालात बन गए हैं। सुबह दस बजे से लेकर शाम को पांच बजे तक गर्म हवाओं के चल रहे थपेड़ों के साथ जमीन भी जलती रही। हालांकि गर्मी से बचाव के लिए मफलर, स्कॉर्फ आदि लोगों ने बाकायदा लगा रखे थे, लेकिन गर्मी की तपिश फिर भी उनको परेशान करती रही। भीषण गर्मी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दोपहर में 12 बजे से लेकर एक बजे तक तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पर रहा। इसके बाद भी तापमान घटा नहीं, बल्कि बढ़ता चला गया। स्थिति यह रही दोपहर में दो बजे के बाद तापमान का अधिकतम पारा 42 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा भी पार कर गया।
टंकियों से आ रहा गर्म पानी
भीषण गर्मी के कारण बढ़े हुए तापमान में अब हालात यह होने लगे हैं कि नलों को खोलने पर उसमें से घरों में छतों पर रखी पानी की टंकियों से देर शाम तक गर्म और खौलता पानी नलों से आता रहा। दोपहर में चिलचिलाती धूप के साथ गर्म हवाओं ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।अधिकतम तापमान के साथ-साथ अब न्यूनतम तापमान भी बढऩे के कारण रात भी गर्म होने लगी है।
सडक़ों पर फैला सन्नाटा
शहर की सडक़ों पर दोपहर 12 बजे से लेकर शाम को चार बजे तक कई जगहों पर कफ्र्यू सरीखे हालात नजर आए। शहर के रेलवे स्टेशन, कलक्टे्रट चौराहा, मानासर चौराहा, कॉलेज रोड, मूण्डवा चौराहा, विजयबल्लभ चौराहा, दिल्ली गेट, गांधी चौक, किले की ढाल, सदर बाजार, बरतन बाजार, नया दरवाजा एवं सुगन सिंह सर्किल आदि एरिया में चहल-पहल सामान्य से कम नजर आई। इनमें ज्यादातर जगहों पर कफ्र्यू सरीखे हालात नजर आए। राहत के लिए लोगों ने जहां कई लोगों ने शीतल पेय का सहारा लिया तो राह चलते लोग पेड़ों की छाया तलाश करते रहे।
गर्मी से बचाव के प्रति बढ़ी जागरुकता
परंपरागत रूप से गर्मी और लू के थपेड़ों को झेलते आ रहे नागौर के लिए गर्मी का प्रकोप कोई नया नहीं ह, ै लेकिन अब गर्मी से बचाव के प्रति लोगों में जागरुकता बढ़ी है। लू और तीखी धूप से बचने का लोग प्रयास करने के साथ ही खानपान में भी सावधानियां बरतने को तरजीह देने लगे हैं। लोग बच्चों का गर्मी से बचाव कर रहे हैं। दूसरी ओर मौसम केन्द्र, स्वास्थ्य मंत्रालय और चिकित्सा विभाग गर्मी से बचाव के लिए हर रोज एडवाइजरी जारी कर लोगों को गर्मी और लू से बचाव की हिदायत दे रहे हैं।
बिजली गुल होने से बढ़ी मुश्किल
भीषण गर्मी में कई इलाकों में अब बिजली गुल होने लगी है। इसके चलते घरों में भी लोग रह नहीं पा रहे हैं। बाहर वातावरण आग की तरह दहक रहा है तो बिजली के अभाव में घर तंदूर की तरह दहकने लगता है। इसमें सर्वाधिक परेशानी छोटे बच्चों एवं महिलाओं को हो रही है। यही स्थिति रात्रि में होने लगी है। रात में भी अक्सर बिजली गुल हो जाती है। इसके चलते अब हालात विकट होने लगे हैं।