28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नागौर
video–समर्पण और शौर्य की भूमि पर मीरा महोत्सव का श्रीगणेश
Play video

video–समर्पण और शौर्य की भूमि पर मीरा महोत्सव का श्रीगणेश

मेड़ता सिटी . नागौर जिले में सवा 500 साल से चल रही परम्परा को वृहद स्तर पर मनाए जाने को लेकर मेड़ता में मीरा महोत्सव का शनिवार को शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री के मेड़ता नहीं पहुंच पाने की वजह से राज्य के प्रभारी मंत्री व राज्य मंत्री ने विधिवत रूप से पूजन कर ध्वजारोहण किया।
Google source verification

– मुख्यमंत्री की जगह प्रभारी व राज्य मंत्री ने किया ध्वजारोहण…

– मीरा महोत्सव का शुभारंभ : रजत रेवाड़ी की हुई स्थापना, केसरिया पगड़ी बांधे राजपूत समाज के लोग

मेड़ता सिटी . नागौर जिले में सवा 500 साल से चल रही परम्परा को वृहद स्तर पर मनाए जाने को लेकर मेड़ता में मीरा महोत्सव का शनिवार को शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री के मेड़ता नहीं पहुंच पाने की वजह से राज्य के प्रभारी मंत्री व राज्य मंत्री ने विधिवत रूप से पूजन कर ध्वजारोहण किया। इससे पूर्व मंदिर में रजत रेवाड़ी की स्थापना हुई। राजपूत समाज के लोग परम्परागत रूप से ध्वज लेकर मंदिर पहुंचे।

यहां बस स्टैंड स्थित चारभुजा छात्रावास से सुबह 9 बजे सफेद कुर्ता-पायजामा और केसरियां पगड़ी धारण किए राजपूत समाज के लोग ध्वज लेकर चारभुजा मंदिर के लिए रवाना हुए। जो गांधी चौक, रेलवे स्टेशन, रघुनाथ स्मृति भवन, मीरा मंदिर मार्ग, श्रीराम ज्वैलर्स चौराहा, भंडारी बिल्डिंग होते हुए चारभुजा मंदिर पहुंचे। यहां मीरा महोत्सव आयोजन समिति की ओर से राजपूत समाज का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से ध्वजारोहण किए जाने का कार्यक्रम निश्चित था लेकिन बारिश की वजह से सीएम का मेड़ता दौरा रद्द होने के बाद यहां मौजूद राज्य के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, पीडब्लयूडी राज्य मंत्री मंजू बाघमार, राज्य मंत्री विजय सिंह चाैधरी ने चतुर्भुज शिक्षा समिति के अध्यक्ष व भैरूंदा प्रधान जसवंत सिंह थाटा, मेड़ता प्रधान संदीप चौधरी, धनसिंह राठौड़ सहित समिति से जुड़े पदाधिकारी, सदस्यों ने विधिवत रूप से पूजन कर ध्वजारोहण किया। इस दौरान मीरा महिला मंडल अध्यक्ष उमा शर्मा रजत, मीरा महोत्सव आयोजन समिति सचिव नरेंद्र लाहोटी, महासचिव पुखराज कमेड़िया, उपाध्यक्ष रामेश्वर थिरोदा, नारायण पारीक, कोषाध्यक्ष महेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष सुरेंद्र बिड़ला, सुनिल चौधरी, राजीव पुरोहित सहित पदाधिकारी, संरक्षक व सदस्यों ने मंत्री बाघमार, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा, पूर्व विधायक व किसान नेता रिछपाल मिर्धा, विधायक लक्ष्मणराम मेघवाल सहित जनप्रतिनिधियों का स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष मिर्धा ने ओढ़ाई मां मीरा की प्रतिमा को चुनरी

इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा ने मां मीरा की प्रतिमा का पूजन कर चुनरी ओढ़ाई। मीरा महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष तहसीलदार रामसिंह गुर्जर ने पुजारियों के सान्निध्य में पूजन कर रजत रेवाड़ियों की स्थापना करवाई। इस दौरान भाजपा के मंत्रियों, विधायकों सहित जिलेभर से पहुंचे जनप्रतिनिधि, पदाधिकारियों ने रजत रेवाड़ी में विराजित ठाकुरजी और मां मीरा के दर्शन भी किए। इसके साथ ही अलग-अलग समाजों के तत्वावधान में खड़ी सप्ताह के तहत अखंड हरि-कीर्तन भी शुरू हुआ। जो महोत्सव के समापन तक जारी रहेगा।