17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

वीडियो : नागौर विधायक हरेन्द्र मिर्धा ने कहा – राहुल गांधी कौन है, क्या जरूरत है उन्हें पदयात्रा करने की?

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को आतंदवादी बताने पर कांग्रेस ने गांधी चौक में धरना देकर जताया विरोध, कांग्रेस नेताओं ने कहा - प्रधानमंत्री की शह पर अनर्गल बयान दे रहे भाजपा के नेता

Google source verification

नागौर. शहर के गांधी चौक में शनिवार को कांग्रेस ने धरना देकर भाजपा व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। नागौर विधायक हरेन्द्र मिर्धा ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी कौन है और क्या जरूरत है उन्हें पदयात्रा करने की, भाषण देने की, जनता के लिए संघर्ष करने की, वो जब चाहे प्रधानमंत्री बन सकते हैं, लेकिन फिर भी वे घर-घर जा रहे हैं, लम्बी पदयात्राएं कर रहे हैं, जनता के मुद्दों को उठा रहे हैं, लोगों के दु:ख दर्द बांट रहे हैं, इस देश की की एकता और अखंडता के लिए लड़ रहे हैं, यह बहुत बड़ी बात है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन गैसावत, डूंगरसिंह गेदर ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की शह पर भाजपा के नेता एवं मंत्री अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अपने मंत्रियों को चाहे जैसा बोलने की छूट दे रखी है, इसलिए जिम्मेदारी के पद पर होते हुए भी मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को आतंकवादी बता दिया। इसके बावजूद प्रधानमंत्री ने चुप्पी साध रखी है। कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष हनुमान बांगड़ा, पूर्व विधायक रामचंद्र जारोड़ा, चिमन वाल्मीकि, रिद्धकरण लोमरोड़, डॉ. शंकरलाल जाखड़, प्रदेश सचिव आईदानराम भाटी, जिला उपाध्यक्ष मोतीलाल चंदेल, महासचिव दिलफराज खान, राजेन्द्र फिड़ौदा, ब्लॉक अध्यक्ष हीरालाल भाटी, हेमाराम बेड़ा, भैराराम धुंधवाल आदि ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के पास कोई योजनाएं नहीं हैं, इसलिए जनता को गुमराह करने के लिए इस प्रकार के बयान दिए जा रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। धरने में शौकत अली, उब्दुल हमीद गौरी, लालाराम नायक, रामूराम सारण, राघवेन्द्र मिर्धा, नेमाराम बेड़ा, नाथुराम मेघवाल, दिलीपसिंह चौहान, बीरबल चौधरी, पूनाराम मेघवाल, भंवर ढाका, जगदीश बागडिय़ा, भंवरलाल खुडख़ुडिय़ा, अनवर गहलोत, सुरेन्द्र सुराणा, श्रवण मानव, हनुमान लोमरोड़ आदि मौजूद रहे।