29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नागदा
भजन संध्या: ‘आज मेरे घर कीर्तन है, श्याम आता होगा, वो आता होगा…’
Play video

भजन संध्या: ‘आज मेरे घर कीर्तन है, श्याम आता होगा, वो आता होगा…’

बाबा खाटू श्याम का किया अलौकिक शृंगार, देर रात तक भजनों पर थिरके भक्त
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागदा

•

image

Mukesh Malavat

•

Updated: 3 Jan 2024, 1:13 AM IST

जगोटी. नए वर्ष का आगाज और बीते वर्ष की यादों के साथ श्री श्याम सेवा समिति के तत्वावधान में बाबा खाटू श्याम के जन्मोत्सव के तहत भजन संध्या का आयोजन श्री राम मंदिर परिसर में किया। बाबा खाटूश्याम का आकर्षक फूलोंं से दरबार सजाकर बाबा का अलौकिक शृंगार कर पुष्प और इत्र वर्षा की। श्याम प्रेमियों ने बाबा श्याम की अखंड ज्योत प्रज्वलित कर श्रद्धालुजनों ने आहुतियां देकर सुख समृद्धि की कामनाएं की। आतिशबाजी के साथ शुरू हुई भजन संध्या में सर्द हवाओं के बीच कलाकारों ने एक से बढकऱ एक बाबा खाटूश्याम जी के सुंदर भजनों की शानदार प्रस्तुति देर रात तक दी। समिति ने बाबा खाटू श्याम की पूजा अर्चना कर छप्पन भोग लगाकर आरती की। समिति ने भजन गायक कलाकारों का दुपट्टे पहनाकर स्वागत सम्मान किया। भजन गायक अमित पारिक मक्सी ने गणेश वंदना हारे के सहारे आजा तेरा श्याम पुकारे आजा व अन्य भजन से कार्यक्रम की शुरुआत की। ग्वालियर की भजन गायक ऋषिका ठाकुर ने सुमधुर भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर श्याम दीवानों को खूब नचाया। मनासा की गायक कलाकार कनिका ग्रोवर ने अपनी मधुर वाणी से सभी का दिल जीत लिया। आज मेरे घर कीर्तन है श्याम आता होगा वो आता होगा, पाछा जाता सांवरा के म्हारो दिल को जियोरो पुकारे रे की तेरी याद सताए रे आदि भजनों को सुनने कड़ाके की ठंड के बीच श्याम प्रेमियों ने देर रात भजनों का आंनद लिया।