30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नागदा
बैंक में रुपए जमा करने लाइन में लगे कर्मचारी से एक लाख रुपए चोरी
Play video

बैंक में रुपए जमा करने लाइन में लगे कर्मचारी से एक लाख रुपए चोरी

बैंक में नहीं सुरक्षा गार्ड, पहले भी हो चुकी है वारदात
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागदा

•

image

Mukesh Malavat

•

Updated: 12 Dec 2023, 1:33 AM IST

महिदपुर रोड. बैंक में रुपए जमा करने के लिए लाइन में लगे कर्मचारी की जेब से एक लाख रुपए चुराकर बदमाश फरार हो गया। वारदात की घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसके पहले भी चोरी की वारदातें हो गई है। बैंक में गार्ड तैनात नहीं होने से चोर आसानी से घटना को अंजाम देकर गायब हो जाते हैं।
सोमवार दोपहर में फर्म बंसीवाला प्रोपराइटर मुनेश्वर अरोड़ा का कर्मचारी कमलसिंह चौहान बैंक ऑफ इंडिया में एक लाख रुपए जमा करने आया था। लगभग 3 बजे लाइन में लगने के दौरान 3.15 बजे पीछे खड़ा अज्ञात व्यक्ति कमलसिंह की जेब से एक लाख चुराकर रफूचक्कर हो गया। कर्मचारी कमलसिंह ने तत्काल मोबाइल से सेठ को सूचना दी।
सेठ तत्काल बैंक पहुंचा और बैंक ऑफ़ इंडिया में जानकारी लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखकर तत्काल नाकेबंदी की। प्रभारी रवींद्रसिंह बेस ने बताया, कमलसिंह चौहान के आवेदन पर प्रकरण दर्ज कर टीम गठित कर अज्ञात व्यक्ति को ढूंढने के लिए रवाना किया।
कार्रवाई नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद
बैंक में चोरी की यह पहली घटना नहीं है। 6 माह पहले कियोस्क संचालक की बैंक काउंटर से रुपए की थैली गायब हो चुकी थी जो आज तक पता नहीं चली। उसके बाद एक पत्रकार से बैग चोरी की वारदात हुई थी। उसके बाद फिर मुख्य मार्ग पर स्थित बैंक आफ इंडिया में हो गई जो पुलिस के लिए खुली चुनौती है। बैंक में भी सुरक्षा की मांग उठने लगी है। चोरों को पता है कि बैंक में गार्ड तैनात नहीं है इसलिए बैंक में आसानी से घटना को अंजाम दे कर गायब हो जाते हैं।