29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नागदा
वीडियो: चद्दर काटकर घुसे दुकान में, 3 हजार नकदी और बाइक के टायर ले गए बदमाश
Play video

वीडियो: चद्दर काटकर घुसे दुकान में, 3 हजार नकदी और बाइक के टायर ले गए बदमाश

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, एक ही दुकान पर तीन माह में दूसरी बार वारदात
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागदा

•

image

Mukesh Malavat

•

Updated: 25 Dec 2023, 1:01 AM IST

बालोदा लक्खा. चोरों के हौसले इतने बुलंद होते जा रहे हैं कि व्यापारियों के मन में दहशत पैदा हो गई है। व्यापारियों और दुकानदारों ने दुकानों पर सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं । उसके बाद भी चोर बेखौब चोरी कर पुलिस की गिरफ्त से दूर है । ऐसी ही घटना सुंदराबाद चौपाटी पर वीरेंद्रङ्क्षसह पंड्या की दुकान पर हुई है। पंड्या की किराना एवं टायर रिपेयङ्क्षरग दुकान है। अज्ञात चोरों ने 22 दिसंबर की रात 3:00 बजे किराना दुकान पर दूसरी बार धावा बोला है। चोर गल्ले से नकदी चुराते एवं किराना सामान चोरी करते हुए की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
रात 3:00 बजे के बाद अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे से चद्दर को काटकर अंदर प्रवेश किया। दुकान के अंदर घुसने के बाद चोर ने गल्ले को तोडकऱ 3 हजार रुपए नकद एवं किराना सामग्री, मोटरसाइकिल के टायर आदी चुरा कर भागने में सफल रहे। चोरी करते हुए एक व्यक्ति की तस्वीर दुकान के अंदर लगे वीडियो रिकॉर्डिंग कैमरे में कैद हो गई । जिसकी रिपोर्ट वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर पुलिस थाना भाटपचलाना पर दर्ज की गई । पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की व आश्वासन दिया कि चोरों को पकडऩे में जल्द सफलता मिलेगी। ज्ञात रहे पंड्या की दुकान में 3 महीने में यह दूसरी बार चोरी हुई है । इसके पहले चोरों ने करीब 20 हजार की किराना सामग्री चोरी की थी। जिसकी रिपोर्ट भी भाटपचलाना थाने में दर्ज है।