22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नारायणपुर
Naxal News: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जवानों ने 10 IED किया डिफ्यूज, देखें Video
Play video
Hindi News / Chhattisgarh / Narayanpur / Videos / Naxal News: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जवानों ने 10 IED किया डिफ्यूज, देखें Video

Naxal News: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जवानों ने 10 IED किया डिफ्यूज, देखें Video

Naxal News: अबुझमाड़ के घने जंगलों में पुलिस और सुरक्षा बलों की सतर्कता एक बड़ी घटना को टालने में सफल रही।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नारायणपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 1 Jun 2025, 11:44 AM IST

Naxal News: अबुझमाड़ के घने जंगलों में पुलिस और सुरक्षा बलों की सतर्कता एक बड़ी घटना को टालने में सफल रही। धुरबेड़ा इलाके में सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के प्लांट किए गए 10 प्रेशर आईईडी को बरामद कर उन्हें सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया।

जानकारी के अनुसार कुतुल, मोहंदी और कोडलियर कैंप से निकली संयुक्त सुरक्षा बलों की टीम सर्चिंग अभियान के तहत धुरबेड़ा क्षेत्र के जंगल में पहुंची। यहां मेटल डिटेक्टर की मदद से तलाशी के दौरान जवानों को जमीन में दबाए गए आईईडी का पता चला।

तत्काल बीडीएस (बम निरोधक दस्ता) को बुलाकर सभी 10 आईईडी को सुरक्षित रूप से निष्क्त्रिस्य कर दिया गया। इस कार्रवाई से एक बड़ी दुर्घटना टल गई और सुरक्षा बलों को संभावित जानमाल के नुकसान से बचा लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने इसे बड़ी सफलता मानते हुए कहा कि नक्सलियों के खिलाफ ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।