5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय

UGC के नए नियमों पर बुरी तरह फंसी सरकार! शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की आई सफाई

यूजीसी यानी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन हो रहा है। देशभर में जनरल कैटेगरी के स्टूडेंट्स और सवर्ण जाति के लोगों ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Jan 27, 2026

यूजीसी के नए नियमों को लेकर मोदी सरकार बुरी तरह घिर गई है। कानून के विरोध में दिल्ली से लेकर उत्तरप्रदेश तक सवर्ण समाज सड़कों पर उतर आया। भाजपा नेताओं ने भी कानून का विरोध किया तो केन्द्र की मोदी सरकार में सहयोगी जदयू ने भी नए नियमों को लेकर मुखालफत की है। लिहाजा, सरकार बैकफुट पर आई और शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने यूजीसी कानून को लेकर सफाई दी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा और नियमों का गलत इस्तेमाल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में लागू की गई ये व्यवस्था पूरी तरह से सुरक्षित है।