कांग्रेस को गुजरात की जनता देगी जवाब : अमित शाह
अहमदाबाद रैली में एक एजेंसी के पूछे सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहाकि, कांग्रेस ने जब-जब पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया है, तब-तब गुजरात की जनता बैलेट बॉक्स के जरिए इसका जवाब देती है। इस बार भी राज्य की जनता जवाब देगी। अमित शाह ने कहाकि, एंटी रेडिकल सेल एक सक्रिय कदम है। अगर हम कट्टरता को नियंत्रित करते हैं, तो आतंकवाद और दंगे नियंत्रित होंगे। जनता से अपील करते हुए अमित शाह ने कहाकि, आप अधिक से अधिक मात्रा में वोटिंग करें।