26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय
अब लाल कार खोलेगी राज, दिल्ली ब्लास्ट का सबसे अहम सुराग
Play video

अब लाल कार खोलेगी राज, दिल्ली ब्लास्ट का सबसे अहम सुराग

जांच एजेंसियों ने पुष्टि की है कि इस धमाके को अंजाम देने वाला व्यक्ति कोई और नहीं, बल्कि कश्मीर का रहने वाला मेडिकल प्रोफेशनल डॉ. उमर उन नबी ही था। जिसकी मौत धमाके में ही हो गई थी। पुलवामा स्थित उसके परिवार से लिए गए सैंपल से डीएनए टेस्ट के बाद पुष्टि हो गई कि वही हमलावर था।

Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Nov 13, 2025

फरीदाबाद पुलिस ने दिल्ली धमाका केस में एक अहम सुराग पकड़ा है। पुलिस ने खंडावली गांव के पास से लाल रंग की ईकोस्पोर्ट कार बरामद की है, जो मुख्य आरोपी डॉ. उमर उन नबी से जुड़ी बताई जा रही है। यह वही नेटवर्क है, जिसके संबंध में पहले डॉ. मुज़म्मिल के घर से 360 किलो विस्फोटक मिले थे। कार को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है और पुलिस को इससे कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। एनआईए और दिल्ली पुलिस मिलकर इस मामले की जांच कर रही हैं। पूरे एनसीआर क्षेत्र में अलर्ट जारी है, और सुरक्षा एजेंसियां अब आरोपी के नेटवर्क और गतिविधियों पर पूरी नज़र बनाए हुए हैं।