26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रीय
मणिपुर हिंसा पर पीएम मोदी ने पहली बार जनता से किया ये वादा
Play video

मणिपुर हिंसा पर पीएम मोदी ने पहली बार जनता से किया ये वादा

पीएम मोदी ने कहा कि मैं आपसे वादा करता हूं, मैं आपके साथ हूं. भारत सरकार आपके साथ है। मणिपुर में जिंदगी को फिर से पटरी पर लाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।
Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Sep 13, 2025

हिंसा के बाद पहली बार मणिपुर आए पीएम मोदी ने यहां सात हजार करोड़ की सौगात दी। इस दौरान अपने भाषण में उन्होंने मणिपुर हिंसा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दुख है कि हिंसा ने इस इलाके को अपनी चपेट में लिया। उम्मीद और विश्वास की नई सुबह दस्तक दे रही है। कुकी और मैतई के बीच बातचीत की शुरुआत हुई है। लोग शांति का रास्ता चुन रहे हैं। दशकों से चल रहे कई विवाद खत्म हो रहे हैं। मैं अपील करूंगा कि शांति के रास्ते पर आगे बढ़ें। पीएम मोदी ने कहा कि मैं आपसे वादा करता हूं, मैं आपके साथ हूं. भारत सरकार आपके साथ है। पीएम ने कहा कि मणिपुर में जिंदगी को फिर से पटरी पर लाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि बेघर परिवारों के लिए 7 हजार नए घर बनाए जाएंगे। इसके अलावा 3,000 करोड़ रुपए का पैकेज स्वीकृत किया गया है और विस्थापितों की मदद के लिए 500 करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय