5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय

लोकसभा में पीएम मोदी पर होने वाला था हमला.! स्पीकर ओम बिरला का चौंकाने वाला दावा

बिरला ने दावा किया कि लोकसभा के चैंबर में विपक्ष के सदस्यों का व्यवहार ठीक नहीं था। हालांकि स्पीकर के दावों पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का रिएक्शन सामने आया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी स्पीकर को आगे कर छुपना चाहते हैं।

Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Feb 05, 2026

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला ने दावा किया है कि लोकसभा में बुधवार को पीएम मोदी के साथ कुछ भी हो सकता था। लिहाजा, उन्होंने पीएम मोदी से सदन में ना आने का आग्रह किया। बिरला के इस चौंकाने वाले दावे के साथ ही देश की सियासत में उबाल आ गया। सवाल उठने लगे कि क्या वाकई में पीएम मोदी के साथ कुछ होने वाला था या फिर ये डेमेज कंट्रोल था। क्या वाकई विपक्ष इस हद तक उतर सकता था.? स्पीकर बिरला का दावा पीएम मोदी पर डरकर भागने का आरोप लगाने वाले विपक्ष को असहज कर रहा है। बिरला ने दावा किया कि लोकसभा के चैंबर में विपक्ष के सदस्यों का व्यवहार ठीक नहीं था। हालांकि स्पीकर के दावों पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का रिएक्शन सामने आया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी स्पीकर को आगे कर छुपना चाहते हैं।