30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय
राहुल गांधी के मंच से पीएम मोदी को गाली, भड़के पासवान ने लगा दी क्लास
Play video

राहुल गांधी के मंच से पीएम मोदी को गाली, भड़के पासवान ने लगा दी क्लास

पासवान ने कहा कि आप तीखा से तीखा वार मर्यादित शब्दों में कर सकते हैं। लेकिन इस तरीके से गाली गलौज करना वो भी पीएम मोदी के खिलाफ तो ये कोई स्वीकार नहीं कर सकता है।

Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Aug 29, 2025

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गाली देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा नेताओं के बाद अब केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कांग्रेस और आरजेडी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिस भाषा का इस्तेमाल ये लोग करते हैं। ऐसी भाषा का इस्तेमाल नुक्कड़ के गुंडे भी नहीं करते। राजनीति में मतभेद होते है। ये स्वाभाविक भी है। हर किसी का अपना पक्ष और मत होगा। लेकिन राजनीति में भाषा की मर्यादा का पालन करना होगा। आप तीखा से तीखा वार मर्यादित शब्दों में कर सकते हैं। लेकिन इस तरीके से गाली गलौज करना वो भी पीएम मोदी के खिलाफ तो ये कोई स्वीकार नहीं कर सकता है। वो हमारे देश के पीएम हैं इसे बिल्कुल स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय