देशभर के कई राज्यों के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। अब भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में झमाझम बारिश के साथ-साथ बर्फबारी होने अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, 6 फरवरी को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और बिहार में घना कोहरा छाया रहेगा। जबकि हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में 7 फरवरी को सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।दिल्ली-एनसीआर में धूप और शीतलहर का कॉकटेल देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने पहाड़ों पर अगले 48 घंटों तक एक नया पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने का पूर्वानुमान जताया है, जिसके असर से जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले स्थानों पर भारी बर्फबारी और बारिश से मौसम खराब रहेगा। हिमाचल प्रदेश में अगले 2 दिन तक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। उत्तराखंड के अधिकांश हिस्से अगले 2 दिन में बारिश से भीगते नजर आ सकते हैं।