27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नई दिल्ली
हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा में किया डोटासरा और यादव पर तीखा हमला
Play video

हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा में किया डोटासरा और यादव पर तीखा हमला

लोकसभा में मिड डे मील घोटाले की गूंज घोटाले में सांसद बेनीवाल ने भाजपा नेता राजेंद्र यादव और पेपर लीक मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा का नाम लिए बिना किया हमला
Google source verification

नई दिल्ली। आरएलपी प्रमुख और सांसद हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान में मिड डे मील घोटाले का मुद्दा लोकसभा में उठाया। उन्होंने पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री और भाजपा नेता राजेंद्र यादव का नाम लिए बिना कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका के चलते ईडी ने उनकी फैक्ट्री पर छापे मारे थे। इसी तरह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का नाम लिए बिना कहा कि पूर्व स्कूली शिक्षा मंत्री का नाम पेपर लीक के कई मामलों में सामने आया है।

बेनीवाल ने यह बातें लोकसभा में शिक्षा की बजट अनुदान मांगों को लेकर चर्चा में भाग लेते हुए कहीं। बेनीवाल ने कहा कि चूंकि मिड डे मील योजना में 60 फीसदी राशि केंद्र सरकार की होती है, केंद्र को इस मामले में सीबीआई में एफआईआर दर्ज करनी चाहिए। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 40 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।

शिक्षा में सुधार की मांग

बेनीवाल ने देश में शिक्षकों की कमी को लेकर चिंता जताई। विशेष रूप से सरकारी स्कूलों में 8.4 लाख शिक्षकों की कमी को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्तर पर शिक्षकों की कमी से छात्रों की नींव कमजोर हो रही है और माध्यमिक स्तर पर शिक्षकों की कमी से विशेष विषयों में गहन अध्ययन का अवसर नहीं मिल पा रहा है। कोविड-19 के दौरान ऑनलाइन शिक्षा के प्रभाव पर भी उन्होंने सरकार का ध्यान आकर्षित किया।

विश्वविद्यालयों के लिए ग्रांट बढ़ाने की अपील

बेनीवाल ने राजस्थान विश्वविद्यालय सहित अन्य विश्वविद्यालयों को यूजीसी से मिलने वाले ग्रांट को बढ़ाने की अपील की। उन्होंने केंद्रीय विश्वविद्यालयों में अनुसूचित जाति, जनजाति, और अन्य पिछड़ा वर्ग के रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की।

पेपर लीक पर चिंता

बेनीवाल ने कहा कि पेपर लीक के मामलों से करोड़ों छात्रों का भविष्य दांव पर है। पिछले पांच वर्षों में 15 राज्यों में 41 से अधिक परीक्षाएं रद्द हुई हैं, जिससे लगभग डेढ़ करोड़ बच्चों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने नीट यूजी की परीक्षा रद्द करने और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का स्वतंत्र ऑडिट करवाने की मांग की। साथ ही छात्र संघ चुनाव की मांग भी की।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़