15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

भाजपा नेता ने नौकर का अपहरण कर गुंडों से पिटवाया, आक्रोशित लोगों ने घेरी दुकान, कार में तोडफ़ोड़

-एएसपी, एसडीएम, एसडीओपी और कई थाना पुलिस बल पहुंचा मौके पर -मामला हरसूद थाना क्षेत्र का, पुलिस ने 7 के खिलाफ किया केस दर्ज, 4 गिरफ्तार

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Sep 01, 2025

भाजपा नेता और सराफा व्यवसायी द्वारा बेटों के साथ मिलकर दुकान के नौकर को गुंडों से पिटवाने के मामले में रविवार को नया हरसूद में जमकर हंगामा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही नौकर के परिजन व राजपूत समाज के लोग ज्वेलर्स की दुकान के सामने इक_ा हो गए और हंगामा किया। यहां दुकान का शटर बंद होने से पत्थर भी बरसाएं। वहीं, गुंडों की कार में तोडफ़ोड़ भी की है। मामले में हरसूद पुलिस ने ज्वेलर्स और उसके पुत्रों सहित 5 नामजद और दो अन्य के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाने, मारपीट करने का केस दर्ज किया है। मामले में चार आरोपी हिरासत में लिए गए।

मामला ज्वेलर्स की दुकान में हुए लाखों रुपए के गबन को लेकर बताया जा रहा है। हरसूद मेन मार्केट स्थित मूलचंद गुलाबचंद सोनी ज्वेलर्स के संचालक गुलाबचंद सोनी के यहां रेवापुर निवासी दिनेश राजपूत वर्षों से काम कर रहा है। रविवार को गबन की आशंका के चलते गुलाबचंद सोनी उनके पुत्र दीपक और आनंद सहित हरदा से चार गुंडे बुलाकर दिनेश को बंधक बनाकर खेत पर ले गए। यहां दिनेश के साथ जमकर मारपीट की गई। किसी तरह से बचकर घायल दिनेश अपने घर पहुंचा और परिजन को जानकारी दी। घटना की जानकारी लगते ही राजपूत समाज के लोग मेन मार्केट ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंचे।

बाजार में फैली सनसनी, हुई दुकानें बंद
आक्रोशित लोगों को शंका थी कि हरदा से आए गुंडे दुकान के अंदर ही है। यहां दुकान का शटर बंद होने से लोगों ने पथराव भी किया। साथ ही दुकान के बाहर खड़ी एक कार में भी तोडफ़ोड़ की। हरदा के गुंडे इसी कार से आना बताया जा रहा है। हंगामें के दौरान क्षेत्र में सनसनी फैल गई और सारी दुकानें भी बंद हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम आरएस खतेडिय़ा, एसडीओपी लोकेंद्रसिंह ठाकुर, हरसूद थाना प्रभारी राजकुमार राठौर और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। वहीं, दोपहर में मुख्यालय से एएसपी ग्रामीण राजेश रघुवंशी भी हरसूद पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने दुकान का शटर खुलवाकर चार लोगों को हिरासत में लिया। देर शाम तक हंगामें की स्थिति मार्केट में बनी रही।

भाजपा नेता सहित 7 पर हुई एफआइआर
पुलिस ने पीडि़त दिनेश राजपूत निवासी रेवापुर की शिकायत पर भाजपा नेता गुलाबचंद सोनी सहित आनंद सोनी, दीपक सोनी, हरदा निवासी तरुण गौर, मनोज विश्नोई और दो अज्ञात पर अपहरण, बंधक बनाकर मारपीट करने का केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी राजकुमार राठौर ने बताया मामले में आनंद, दीपक, तरुण और मनोज को हिरासत में लिया गया है। तीन अन्य की तलाश की जा रही है। उल्लेखनीय है कि मुख्य आरोपी गुलाबचंद सोनी भाजपा का पूर्व मंडल अध्यक्ष और नगर परिषद अध्यक्ष भी रह चुका है।