30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार
निजी चिकित्सालय में महिला नर्सिग कर्मी की मौत, परिजनों का हंगामा
Play video

निजी चिकित्सालय में महिला नर्सिग कर्मी की मौत, परिजनों का हंगामा

भीलवाड़ा शहर के रामस्नेही चिकित्सालय में महिला नर्सिग कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौत की घटना से गुस्साए परिजनों ने चिकित्सालय में हंगामा मचा दिया।

Google source verification

भीलवाड़ा. शहर के रामस्नेही चिकित्सालय में महिला नर्सिग कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौत की घटना से गुस्साए परिजनों ने चिकित्सालय में हंगामा मचा दिया। 

जानकारी के अनुसार रामस्नेही चिकित्सालय में महिला नर्सिग कर्मी भारती कंवर (30) पांच साल से सेवा में है। बुधवार शाम को नियत समय में चिकित्सालय गई थी । भाभी रत्ना चौहान का आरोप है कि गुरुवार सुबह 5.30 बजे चिकित्सालय प्रबंधन ने सूचना दी कि भारती की बुधवार को हालत बिगड़ी गई और यहां उपचार के दौरान गुरुवार सुबह उसकी मृत्यु हो गई। सूचना के बाद परिजन चिकित्सालय पहुंचे। इसी दौरान चिकित्सालय प्रबंधन भारती के शव को एम्बुलेंस स जिला सरकारी चिकित्सालय एमजी की मोर्चरी में ले जाने की तैयारी कर रहा था। 

परिजनों ने शव को वहीं रोक दिया और शव को वहीं नीचे उतरा कर रखवा दिया। चिकित्सालय प्रबंधन पर भारती की मौत का जिम्मेदार बताते हुए हंगामा मचा दिया। शव को वहीं जलाने की चेतावनी देते हुए अंतिम संस्कार तक के लिए लकडिया मंगवा ली। रावण राजपूत समाज के लोग भी एकत्रित हो गए और मुआवजे की मांग करने लगे। इसी बीच घटना की सूचना पर सुभाषनगर व भीमगंज थाने का स्टाफ भी मौके पर आ गया। दोपहर 12.30 बजे तक समझाइश का दौर जारी था।