17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

स्वतंत्रता दिवस… देशभक्ति के रंग में रंगा शहर, हुआ तिरंगामय, कलेक्टर, एसपी के नेतृत्व में निकाली तिरंगा रैली

-स्विमिंग पुल में लहराया तिरंगा, आजादी के पर्व से पूर्व शहर में कई आयोजन

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Aug 14, 2025

देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस से पूर्व जिला और शहर देशभक्ति के रंग में रंग गया है। जिला प्रशासन सहित विभिन्न विभागों द्वारा बुधवार को हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के तहत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। पुलिस कंट्रोल रूम से कलेक्टर ऋषव गुप्ता, एसपी मनोज कुमार राय, जिपं सीईओ डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा, अपर कलेक्टर केआर बड़ोले, एएसपी महेंद्र तारणेकर, राजेश रघुवंशी, निगम आयुक्त प्रियंका राजावत, एसडीएम बजरंग बहादुर हाथों में तिरंगा लिए निकले।

तिरंगा रैली में पुलिस प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी तिरंगा झंडा लेकर बड़ी संख्या में शामिल हुए। रैली में एनसीसी, एसएएफ, होमगार्ड, पुलिस बैंड सहित स्वतंत्रता दिवस की रिहर्सल परेड में शामिल सभी प्लाटून के सदस्य शामिल हुए। रैली पुलिस कंट्रोल रूम से रवाना होकर बजरंग चौक, कहारवाड़ी चौक, जलेबी चौक, घंटाघर, केवलराम चौराहा, रेलवे स्टेशन से होते हुए पुलिस कंट्रोल रूम पर आकर संपन्न हुई। वहीं, जिला अस्पताल से सीएमएचओ डॉ. ओपी जुगतावत, सिविल सर्जन डॉ. अनिरूद्ध कौशल के नेतृत्व में भी तिरंगा रैली निकली। रैली में सभी डॉक्टर्स, नर्सिंग सिस्टर, मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी, नर्सिंग की छात्राएं भी शामिल रही। ये रैली भी मुख्य रैली के साथ मिली।

खंडवा के स्विमिंग पूल में भी लहराया तिरंगा
“हर घर तिरंगा अभियान” के तहत बुधवार शाम को स्विमिंग पूल में तिरंगा रैली आयोजित की गई। कार्यक्रम में एसडीएम बजरंग बहादुर भी मौजूद थे। इस अवसर पर उपस्थित तैराकों ने अपने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति पूर्ण नारे भी लगाए।

तिरंगा अभियान” के तहत बाइक रैली आज
“हर घर तिरंगा अभियान” के तहत गुरुवार 14 अगस्त को “तिरंगा बाइक रैली” आयोजित की गई है। यह रैली प्रात: 11 बजे पुलिस परेड ग्राउंड से रवाना होगी। रैली में जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों को टू व्हीलर वाहन और हेलमेट के साथ पुलिस परेड ग्राउंड पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।