26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समाचार
इंदौर का सेवा भाव: हजारों को मिल रहा भोजन, अन्न भी बर्बाद नहीं
Play video

इंदौर का सेवा भाव: हजारों को मिल रहा भोजन, अन्न भी बर्बाद नहीं

संस्थाओं और मंदिरों में नि:शुल्क भोजन सेवा
Google source verification

इंदौर. इंदौर न केवल स्वच्छता, बल्कि सेवा भाव के लिए भी पहचाना जाता है। कई संस्थान वर्षों से प्रतिदिन जरूरतमंदों को भोजन करा रहे हैं। कोई नि:शुल्क है तो किसी जगह पांच से दस रुपए में भरपेट भोजन की व्यवस्था है। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमवायएच के बाहर हर दिन सेवा भावी लोग और संस्थान नि:शुल्क भोजन, फल आदि का वितरण करते हैं। इनके माध्यम से राहगीरों व फुटपाथ पर गुजर-बसर करने वालों का पेट भर रहा है।

मंदिरों में अन्न क्षेत्र

खजराना गणेश मंदिर, नंदा नगर साईं मंदिर, इस्कान मंदिर, रणजीत हनुमान मंदिर में प्रसाद प्रतिदिन भोजन के रूप में वितरित किया जाता है। यहां हजारों लोग सुबह-शाम भोजन करते हैं।