27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समाचार
प्रकृति के प्रति प्रेम को अनूठे रूप में किया प्रदर्शित
Play video

प्रकृति के प्रति प्रेम को अनूठे रूप में किया प्रदर्शित

संस्था मर्सी फॉर एनिमल्स ने वेलेंटाइन डे पर दिया प्रकृति प्रेम का संदेश

इंदौर। वेलेंटाइन डे के अवसर पर संस्था मर्सी फॉर एनिमल्स ने प्रेम चुने, वीगन चुने का आयोजन किया। शुक्रवार को 56 दुकान पर पशु-पक्षियों की पोशाक में संस्था के सदस्यों ने लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। सदस्यों ने लोगों से अपील की कि वे वीगन भोजन (पौधों से बनने वाला भोजन, जो कि पूर्णत शाकाहार) ही अपनाएं। इससे जानवरों के प्रति बढ़ रही क्रूरता को कम किया जा सकेगा।

संस्था मर्सी ने एनिमल लिबरेशन ग्रुप के साथ मिलकर अनोखा प्रेम संदेश दिया। उन्होंने भोजन प्रेमियों को गुलाब भेंट किए और उनसे पौधे-आधारित भोजन अपनाकर प्रेम को चुनने का आग्रह किया। इस आकर्षक प्रदर्शन ने पशु जीवन के महत्व को समझाने का प्रयास भी किया गया। संस्था के समन्वयक कुशल समाद्दार ने कहा, “वेलेंटाइन डे प्रेम का उत्सव है, और वह प्रेम सभी जीवित प्राणियों तक फैला होना चाहिए।”जानवर हमारी करुणा और सम्मान के पात्र हैं, और वीगन चुनना यह दिखाने का एक शक्तिशाली तरीका है कि हम परवाह करते हैं। पौधे-आधारित खाद्य पदार्थों पर स्विच करके, हम सभी के लिए एक अधिक दयालु और टिकाऊ दुनिया बना सकते हैं।