26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समाचार
पत्रिका हरित प्रदेश… कलेक्ट्रेट बगिया में हुआ पौधरोपण, लगाए फलदार, छायादार पेड़
Play video

पत्रिका हरित प्रदेश… कलेक्ट्रेट बगिया में हुआ पौधरोपण, लगाए फलदार, छायादार पेड़

कलेक्टर ने लगाया जामुन का पौधा, गुड मार्निंग क्लब ने लिया संरक्षण का संकल्प
Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Jul 18, 2025

पर्यावरण संरक्षण के लिए पत्रिका द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत प्रदेश में हरित प्रदेश अभियान चलाया जा रहा है। अभियान अंतर्गत जिला प्रशासन, जिला पंचायत, नगर निगम, सामाजिक संगठनों, संस्थाओं के माध्यम से वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जा रहा है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट बगिया में कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने जामुन का पौध रोपकर पत्रिका की इस पहल की सराहना की।

गुरुवार दोपहर कलेक्ट्रेट बगिया में गुड मार्निंग क्लब के सहयोग से 21 पौधों का रोपण अभियान के तहत किया गया। जिसमें आम, जाम, जामुन सहित छायादार पौधे भी लगाए गए। इस अवसर पर गुड मार्निंग क्लब सदस्यों और कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों द्वारा इन पौधों का पेड़ बनने तक संरक्षण करने का संकल्प भी लिया गया। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने कहा कि पत्रिका हरित प्रदेश के इस अभियान के निश्चित ही दूरगामी परिणाम सामने आएंगे। यहां हुए पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण तो होगा ही, बुजुर्गों-बच्चों को भी हरियाली आच्छादित करेगी। इस अवसर पर गुड मार्निंग क्लब के अनिल बाहेती, रोमी नारंग, शशिकांत तिवारी, क्षेपक गुप्ता, ओम प्रकाश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, मनोज भगत, मिंटू भाई, भूपेंद्र सिंह बग्गा, सतीश पटेल, लायंस के रणवीर चावला, नारायण बाहेती, रोटरी क्लब ऑफ निमाड़ के अतुल अत्रिवाल, कलेक्टर स्टेनो विशाल जोशी मौजूद रहे।

हर संस्था को भाग लेना चाहिए
क्लब के अनिल बाहेती ने बताया कि गुड मार्निंग क्लब सदस्य यहां रोज योगा करते है। सभी ने संकल्प लिया है कि इन पौधों की रक्षा के साथ यहां मौजूद पेड़-पौधों का भी संरक्षण किया जाएगा। पत्रिका हरित क्रांति की पहल में हर संस्था को भाग लेना चाहिए। पौधरोपण के इस आयोजन में कलेक्ट्रेट कार्यालय सहायक सैयद फारूख अली, भुजराम कनाडे, कुंवरसिंह भारती, ओंकार राव, मो. इरशाद, अजय डोडे, गयाप्रसाद, देवेंद्रसिंह कुशवाह, रत्नेश यादव, हीरालाल पटेल, राकेश पाल, जगदीश तिरोले, दिनेश तिवारी, सुंदरसिंह कुशवाह, मनोहर सोलंकी, रामसेवक बौरासी, जमादार पुरुषोत्तम लाड़, माली गुलाबचंद, देवीसिंह मालाकार का विशेष सहयोग रहा।