7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

भीलवाड़ा में सैलानियों को लुभाएगी मानसरोवर झील

भीलवाड़ा। जिला कलक्टर नमित मेहता ने मानसरोवर झील को माउंट आबू की नक्की व उदयपुर की पिछोला झील की भांति विकसित करने की बड़ी योजना हाथ में ली। शहर को ऑक्सीजन हब बनाने के लिए पटेलनगर में नगर वन को बतौर मॉडल विकसित किया जाएगा। शहर की दोनों बड़ी विकास योजनाएं नगर विकास न्यास के जरिए साकार होगी।

Google source verification

भीलवाड़ा। जिला कलक्टर नमित मेहता ने मानसरोवर झील को माउंट आबू की नक्की व उदयपुर की पिछोला झील की भांति विकसित करने की बड़ी योजना हाथ में ली। शहर को ऑक्सीजन हब बनाने के लिए पटेलनगर में नगर वन को बतौर मॉडल विकसित किया जाएगा। शहर की दोनों बड़ी विकास योजनाएं नगर विकास न्यास के जरिए साकार होगी।

पटेलनगर क्षेत्र की मानसरोवर झील तीन दशक पुरानी है। लाखों रुपए खर्च किए जाने के बावजूद शहरी बाशिंदे एवं पर्यटकों का पसंदीदा स्थल नहीं बन सकी। कलक्टर मेहता ने 15 जनवरी 2024 को शहर भ्रमण के दौरान न्यास की तरफ से विकसित की जा रही मानसरोवर झील देखी तो उसे नक्की झील, पिछोला व अनासागर झील की भांति विकसित करने की ठान ली। न्यास ने डीपीआर के लिए 23 फरवरी 2024 को ईओआई आमंत्रित की। मथुरा की कंपनी ने डीपीआर की जिम्मेदारी ली।

झील का पानी लाएगा विकास

झील में पानी की आवक वर्षाऋतु के जल एवं झील में गिर रहे नालों से होती है। इस पानी को संशोधन कर संवर्धन किया जाएगा। झील के पास के अविकसित पार्कों को विकसित किए जाने का कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा। झील क्षेत्र को पर्यावरणीय दृष्टिकोण से विकसित करने के लिए इस वर्ष दो करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे।

40 बीघा में बनेगा नगर वन

शहरी बाशिंदों को शुद्ध एवं स्वच्छ प्राणवायु के लिए अरबन ग्रीन लंग्स की महत्ता को ध्यान में रखते पटेल नगर विस्तार योजना में लगभग 40 बीघा में महात्मा गांधी नगर वन विकसित किया जाएगा। इसकी डीपीआर के लिए इओआई जारी की जा चुकी है। न्यास सचिव ललित गोयल ने बताया कि सरकार ने वर्ष 2024-25 की बजट घोषणा में समूची कार्य योजना को सम्मिलित किया है। इस वर्ष यहां विकास कार्य पर करीब 15 लाख रुपए व्यय प्रस्तावित है। यहां डेढ़ किलोमीटर लंबाई में कच्चा वॉकिंग ट्रैक, आकर्षक फव्वारे, विभिन्न प्रकार के बगीचे, हरी भरी वादियां, फूड कोर्ट, व पार्किंग उपलब्ध कराई जाएगी।

वस्त्रनगरी का होगा अपना पर्यटन मैप

जिला कलक्टर नमित मेहता ने बताया कि वस्त्रनगरी को पर्यटन के नक्शे पर उभारने के लिए मानसरोवर झील व नगर वन को मॉडल स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां पर्यटकों की जरूरत के मुताबिक सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। दोनोें योजनाओं को सरकार ने बजट घोषणा में शामिल किया है। शहर में नेहरू तलई व शिवाजी पार्क को भी विकसित किया जाएगा। निकटवर्ती हमीरगढ़ का इको पार्क भी पर्यटकों को लुभाएगा।