27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समाचार
भीलवाड़ा में लगातार तीसरे दिन बारिश जारी
Play video

भीलवाड़ा में लगातार तीसरे दिन बारिश जारी

भीलवाड़ा शहर एवं जिले में लगातार तीसरे दिन सावन की झड़ी लगी हुई है। गुुरुवार रात से हो रही रिमझिम बारिश शुक्रवार तड़के तक जारी रही।
Google source verification

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा शहर एवं जिले में लगातार तीसरे दिन सावन की झड़ी लगी हुई है। गुुरुवार रात से हो रही रिमझिम बारिश शुक्रवार तड़के तक जारी रही। सुबह एक घंटे मौसम का दौर थमा लेकिन सुबह आठ बजे बाद से लगातार बारिश हो रही है। इस दौरान तेज बारिश से शहर की अजमेर पुलिया,गंगापुर तिराहे व बस स्टैंड चौराहा पर जाम के हालात रहे। चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। जिले के प्रमुख बांधों व तालाबों में पानी की आवक हुई है, जबकि कई बांधों का जलस्तर अभी यथावत है।

शहर के कई हिस्से में सड़कें पानी में डूबी रही। आमजन भी परेशान रहा। कच्ची बस्ती के कई घरों में पानी घुस आया। शहर के अधिकांश रेलवे अण्डरपास में पानी भरा रहा। इससे लोग परेशान हुए। दूसरी तरफ ग्रामीण अंचल में भी बारिश का दौर जारी है। जिले के प्रमुख बांधों व तालाबों में पानी की आवक हुई है, जबकि कई बांधों का जलस्तर अभी यथावत है। 

शहर में सुबह लोग उठे तो आसमान में घटाएं छाई हुई थी। इससे मौसम सुहाना था। सुबह करीब आठ बजे बरसात का दौर शुरू हुआ। आधा घंटे बरसात का दौर थमते ही उमस ने बेहाल किया। दोपहर में खंड वर्षा हुई। शाम को भी रह-रह कर घटाएं आती रही। शहर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री तथा न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

……….