12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

आईजी के सामने बलवाईयों ने पुलिस पर किया पथराव, लाठीचार्ज के बाद चली गोलियां

- वार्षिक निरीक्षण पर बुरहानपुर पहुंचे आइजी अनुराग - परेड की सलामी लेकर देखी बलवा मॉकड्रिल

Google source verification

बुरहानपुर. इंदौर जोन के आईजी अनुराग दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण पर बुरहानपुर पहुंचे। सोमवार सुबह पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण करने के बाद बलवा ड्रिल का प्रदर्शन भी देखा।आधे घंटे तक पुलिस और बलवाईयों में झपड़ होने के बाद पुलिस पर पथराव और आगजनी होने पर पुलिस को गैस के गोले छोडऩे के बाद बलवाईयों पर फायर भी करना पडा। आईजी ने पुलिस दरबार लगाकर अधिकारी-कर्मचारियों को संबोधित कर किया।
आईजी ने कहा कि जिले में त्योहार शांति व्यवस्था के साथ संपन्न हुए। यह एक वार्षिक निरीक्षण कर जिसमें पुलिस थानों का निरीक्षण भी करेंगे। दो दिवसीय दौरे के पहले दिन सुबह परेड और बलवा ड्रिल देखकर अफसरों को खामियां दूर करने के निर्देश दिए। सुबह 9:30 बजे रेणुका पुलिस लाइन में आयोजित बलवा ड्रिल के दौरान, पुलिसकर्मियों को दंगा और बलवा की स्थिति में की जाने वाली कार्रवाई के बारे में सिखाया गया। ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति बनने पर न्यूनतम बल का उपयोग करके स्थिति को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सके। इस दौरान एसपी देवेंद्र पाटीदार, एएसपी अंतरसिंह कनेश, सीएसपी गौरव पाटिल सहित जिलेभर के थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी और जवान शामिल हुए।