14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

सडक़ सुरक्षा समिति… गायों के गले में रेडियम पट्टे, सींगों पर रेडियम टेप चिपकाएं

-जिला स्तरीय सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश -यातायात में बाधक फ्लैक्स, बोर्ड हटाने को कहा, बिना अनुमति होर्डिंग नहीं लगेंगे

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Aug 22, 2025

जिला स्तरीय सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने उपसंचालक पशु चिकित्सा को निर्देश दिए कि रात्रि के समय पशुओं के कारण होने वाली सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी है कि सडक़ों पर विचरण करने वाली गायों के गले में रेडियम के पट्टे लगाए जाएं और उनके सींगों पर रेडियम के टेप चिपकाए जाएं।

बैठक में यातायात पुलिस के अधिकारियों ने जिले की विभिन्न सडक़ों पर चिह्नित किए गए ब्लैक स्पॉट की जानकारी पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी। कलेक्टर गुप्ता ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर के विभिन्न मार्गों पर यातायात में बाधक बनने वाले फ्लेक्स एवं बोर्ड हटाए जाएं तथा बिना अनुमति कोई भी होर्डिंग्स शहर की सडक़ों पर ना लगे यह सुनिश्चित किया जाए। बैठक में सडक़ निर्माण से जुड़े विभिन्न विभागों राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, मप्र सडक़ विकास निगम, प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के अधिकारियों के साथ खंडवा, पंधाना, हरसूद के एसडीएम और यातायात पुलिस के अधिकारी भी मौजूद थे।

रोड किनारे की झाडिय़ों को काटे
कलेक्टर गुप्ता ने बैठक में निर्देश दिए कि सडक़ों के आसपास लगी झाडिय़ों के कारण यदि वाहन चालक को सामने से आने वाले वाहन नहीं दिखते हैं, तो ऐसी झाडिय़ों को काटने की कार्रवाई तत्काल की जाए। उन्होंने सभी प्रमुख मार्गों पर यातायात संकेतक लगवाने और सडक़ों पर लेन मार्किंग कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को शहर की सडक़ों पर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुधारने के लिए भी कहा।